समाचार
3rd Annual Meeting of the NREGA Consortium
13-14 October, 2009
New Delhi
13-14 October, 2009
New Delhi
रोजगार गारण्टी पर जन संगठनों के राष्ट्रीय समन्वय की तीसरी वार्षिक बैठक 13–14 अक्टूबर 2009 को नई दिल्ली में हुई। 13 अक्टूबर को बैठक श्री अरविन्द सोसायटी सभागृह में रखी गई। 14 अक्टूबर को बैठक गुलमोहर, भारत पर्यावास केन्द्र में जारी रही। दोनो दिनों में समन्वय के सदस्यों ने रोजगार गारण्टी से संबंधित अलग–अलग मु्द्दों पर प्रस्तुति की और इन प्रस्तुतियों पर सभा द्वारा गहन विचार विमर्श किया गया। 14 अक्टूबर को एक विशेष समारोह में भारत के ग्रमाीण विकास मंत्री डॅा. सी.पी. जोशी ने समन्वय की पहली वार्षिक रिपोर्ट का लोकार्पण किया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदन निलेकनी विशेष अतिथि रहे। समन्वय भागीदारों ने डॅा जोशी व श्री निकेलनी से नरेगा व विशिष्ट पहचान में अंर्सम्बन्ध व उनसे जुड़े मुद्दों पर खुल कर चर्चा की।
डाउनलोड पी.डी.एफ. - अंग्रेजी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - हिन्दी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - अंग्रेजी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - हिन्दी संस्करण
आंध्रप्रदेश साझेदारों का आंध्रप्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन
आयुक्त, ग्रामीण विकास, आंध्र प्रदेश शासन और ज+मीनी संगठनों व नेटवर्कों के बीच एक समझौता ज्ञापन यह सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षरित किया गया है कि चयनित मण्डलों/गांवों में इस अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। यह समझौता ज्ञापन राज्य में कुल मण्डलों के लगभग 1/3 भाग को कवर करता है। डाउनलोड पी.डी.एफ. - अंग्रेजी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - हिन्दी संस्करण
एन.आर.ई.जी.ए के तहत एक प्रमुख वृक्षारोपण अभियान में आर्थिक अनुसंधान केन्द्र की उत्तर प्रदेश सरकार के साथ भागीदारी
राज्य के 11 जिलों में 55 लाख वृक्षारोपण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के एक भाग में मिर्जापुर व सोनभद्र जिलों के ब्लॉकों में कार्यरत एन.आर.ई.जी.एस श्रमिकों व अन्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, अनुवर्तन व उन्हें संगठित करने हेतु कंसोर्टियम साझेदार आर्थिक अनुसंधान केन्द्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डाउनलोड पी.डी.एफ. - अंग्रेजी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - हिन्दी संस्करण
जशपुर जिला के सभी ब्लॉकों के लिए कार्यवाही की योजना तैयार करने में मदद के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत जशपुर ने समाज प्रगति सहयोग के साथ विचार-विमर्श शुरू किया
जिला पंचायत, जशपुर, छत्तीसगढ़ के सी.ई.ओ. ने एन.आर.ई.जी.ए के तहत एन.आर.एम. केन्द्रित कार्यवाही की योजनाओं की तैयारी के लिए जिला पंचायत और समाज प्रगति सहयोग के बीच सहयोग के सबंध में समाज प्रगति सहयोग को लिखा है। इस पत्र का संदर्भ है 2007-08 में एक पायलट परियोजना के एक भाग के रूप में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अनुरोध पर समाज प्रगति सहयोग और कंसोरटियम भागीदार लोकशक्ति समिति, रायगढ़ द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक में चुनी हुयी पंचायतों के लिए बनायी गयी कार्य योजना।
डाउनलोड पी.डी.एफ. - अंग्रेजी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - हिन्दी संस्करण
जयसमन्द कंसोरटियम का एक समाचार पत्र
राजस्थान के उदयपुर जिले में कार्यरत जयसमन्द कंसोरटियम ने यह समाचार पत्र प्रकाशित किया है।
डाउनलोड पी.डी.एफ. - अंग्रेजी संस्करण
डाउनलोड पी.डी.एफ. - हिन्दी संस्करण